वाराणसी में JDU विधायक ने उड़ाई 500-500 की नोट:कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक अमरेंद्र पांडेय ने जादूगर पर लुटाए, मौजूद थे निशांत कुमार

Nov 01, 2026 - 14:46
0
वाराणसी में JDU विधायक ने उड़ाई 500-500 की नोट:कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक अमरेंद्र पांडेय ने जादूगर पर लुटाए, मौजूद थे निशांत कुमार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सूबे में सियासी सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। जिसने राज्य के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। रविवार को वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच से सरेआम नोट उड़ाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। रोहनिया में JDU का शक्ति प्रदर्शन और अचानक नोटों की बारिश वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोरौता स्थित रामलीला मैदान में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश और बिहार के कई वरिष्ठ नेताओं सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हुए थे। कार्यक्रम सुचारू रूप से चल ही रहा था कि अचानक मंच पर मौजूद JDU के विधायक अमरेंद्र पांडेय ने कुछ ऐसा किया जिससे वहां मौजूद हर कोई अवाक रह गया। विधायक अमरेंद्र पांडेय ने जादूगर पर उड़ाई नोट मंच पर जादूगर जादू दिखा रहा था। इसी दौरान विधायक अमरेंद्र पांडेय ने जोश में आकर मंच से 500-500 रुपये के नोट हवा में उड़ाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते मंच से नोटों की बारिश होने लगी, जिसे बटोरने और देखने के लिए नीचे खड़े कार्यकर्ताओं और लोगों का ध्यान पूरी तरह मंच की ओर आकर्षित हो गया। हालांकि, इस घटना में विधायक द्वारा उड़ाए गए नोटों की कुल राशि कितनी थी, इसकी सटीक जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मिशन 2027 के तहत JDU का चुनावी शंखनाद गौरतलब है कि जेडीयू इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी में आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल और विशेषकर वाराणसी के आस-पास के क्षेत्रों में पार्टी का आधार मजबूत करना है। जेडीयू की रणनीति आगामी चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दल के रूप में अधिक से अधिक सीटों पर अपनी दावेदारी पेश करने की है। लेकिन चुनावी तैयारियों के बीच मंच से इस तरह खुलेआम पैसे उड़ाने के इस अनूठे अंदाज ने गंभीर राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User