कौशांबी कोर्ट में 50 से अधिक स्टॉल लगे:मेगा शिविर में जिला जज ने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल दी
कौशांबी जिला न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता शिविर लगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर का उद्घाटन जिला जज बद्री विशाल पांडेय ने दीप जलाकर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए। यहां जनकल्याणकारी योजनाओं, कानूनी मदद, पात्र लोगों के अधिकारों और जरूरतमंदों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। स्टॉल लगाने वाले विभागों में युवा कल्याण, दुग्ध, श्रम, वन, लघु सिंचाई, पशुपालन, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण और खाद्य एवं रसद विभाग शामिल थे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू, राजकीय यूनानी विभाग एवं चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल ने भी स्टॉल लगाए। इसके अलावा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास परियोजना और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी जानकारी भी दी गई।
जिला जज ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह ने कहा कि ऐसे शिविरों में लोगों को एक ही जगह कई योजनाओं की जानकारी मिलती है और वे अपनी समस्याएं भी बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर सरकारी योजनाओं और कानूनी सेवाओं से लोगों को जोड़ने में मदद करते हैं। कार्यक्रम में अपर जिला जज प्रथम रमेश, कौशांबी के सीएमओ संजय कुमार, न्यायालय के अधिकारी, वकील और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)