अयोध्या में मेगा विधिक सहायता शिविर:किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और सुविधाओं से लाभान्वित करना उद्देश्य

Nov 01, 2026 - 15:18
0
अयोध्या में मेगा विधिक सहायता शिविर:किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और सुविधाओं से लाभान्वित करना उद्देश्य
अयोध्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग की ओर से चयनित पात्र किसानों को मिनी किट वितरित की गईं। इस दौरान किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, गुणवत्तायुक्त बीजों का प्रयोग करने तथा कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला कृषि अधिकारी सौरभ वर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पात्र किसानों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं से लाभान्वित करना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User