पीएम मोदी कुछ देर में एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे:2000 किसानों के साथ उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां भी होंगी शामिल
पीएम मोदी कुछ देर में इंडिया टुडे ग्रुप के भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। इसमें 2,000 से ज्यादा किसान, नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और ग्लोबल एक्सपर्ट्स शामिल हो रहे हैं। दो दिन के इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत बुधवार को हुई थी। इस साल इसकी थीम 'स्मार्ट किसान, विकसित भारत' रखी गई है। सम्मेलन का मकसद भारतीय खेती के अगले दौर की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करना है। इसमें नई तकनीक, खेती को टिकाऊ बनाने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और किसानों के लिए नए अवसरों जैसे मुद्दों पर विचार किया जाएगा। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)