सात घंटे तक सड़कों पर गूंजे मां काली के जयकारे:काशी में सिंदूर खेला कर नम आंखों से दी विदाई, देखें VIDEO
धर्मनगरी काशी में नवसंघ की मां काली की विसर्जन यात्रा में शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मदनपुरा से मंदाकिनी कुंड तक महज चार किलोमीटर की दूरी तय करने में सात घंटे से अधिक का समय लग गया। ढाक की थाप, शंखध्वनि और मां के जयकारों से पूरा रास्ता गूंजता रहा। रथ पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी नजर आए। सुबह पूजा-अर्चना के बाद दोपहर दो बजे मां की प्रतिमा पंडाल से उतारी गई। बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाई और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां को विदाई दी। शाम 7:10 बजे यात्रा रवाना हुई। रात नौ बजे गोदौलिया चौराहे पर मां की सात परिक्रमा कराई गई। रात 11:30 बजे मंदाकिनी कुंड में आरती और पूजन के बाद प्रतिमा का विसर्जन हुआ। विदाई के समय भक्तों की आंखें नम हो गईं। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ड्रोन और थ्रेड ड्रोन से निगरानी की गई। वीडियो देखें के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करें….
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)