LDA के नए उपाध्यक्ष बने अनुज सिंह:अभी तक सीएम के विशेष सचिव थे; प्रथमेश कुमार सीतापुर के डीएम बनाए गए
यूपी में शुक्रवार देर शाम कई IAS अफसरों के तबादले हो गए। इनमें विशेष सचिव मुख्यमंत्री अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह इससे पहले सीतापुर और मुरादाबाद के DM रह चुके हैं। वहीं, अब तक LDA के उपाध्यक्ष रहे प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।प्रशासनिक फेरबदल के तहत दोनों अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। अनुज सिंह अब एलडीए की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, प्रथमेश कुमार सीतापुर जिले की कमान संभालेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)