मणिपुर में उग्रवादियों ने दो गाड़ियों पर फायरिंग की:दो महिलाओं समेत 4 की मौत, इलाके में तनाव

Nov 13, 2026 - 15:32
0
मणिपुर में उग्रवादियों ने दो गाड़ियों पर फायरिंग की:दो महिलाओं समेत 4 की मौत, इलाके में तनाव
मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को उग्रवादियों ने दो गाड़ियों पर गोलीबारी की। इसमें दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना इम्फाल-उखरुल रोड के न्यू हेवन इलाके में हुई। हथियारबंद हमलावरों ने दोनों चार पहिया वाहनों पर गोलियां चलाईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों गाड़ियों में सफर कर रहे दो पुरुष और दो महिलाएं मौके पर ही मारे गए। वाहनों की विंडशील्ड पर गोलियों के निशान मिले हैं। यह घटना कांगपोकपी के ताफोउ कुकी गांव और पड़ोसी सेनापति जिले के कैलेंगजांग के पास हुई गोलीबारी के एक दिन बाद हुई है। उस घटना में 42 साल की कुकी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो पुरुष घायल हुए थे। मणिपुर में जारी जातीय संघर्ष मणिपुर में मई 2023 में घाटी के मैतेई और पहाड़ी इलाकों के कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू हुआ था। इस संघर्ष में अब तक कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है। 49 लोग अब भी लापता हैं। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। कुकी-नागा झड़पों में भी मौतें इस साल फरवरी से पहाड़ी जिलों में कुकी और नागा समुदायों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं। -----------------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User