पीलीभीत में घने कोहरे से दृश्यता 20 मीटर पहुंची:हाईवे पर वाहन धीमी गति से चले, मौसम विभाग ने कोहरा बढ़ने की चेतावनी दी

Nov 16, 2026 - 07:18
0
पीलीभीत में घने कोहरे से दृश्यता 20 मीटर पहुंची:हाईवे पर वाहन धीमी गति से चले, मौसम विभाग ने कोहरा बढ़ने की चेतावनी दी
पीलीभीत में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई जगह दृश्यता 20 मीटर से भी कम हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों, खेतों और खुले मैदानों में कोहरा दिखा। कोहरे के कारण वाहन चालकों को सफर में परेशानी हुई। हाईवे और प्रमुख सड़कों पर वाहन धीमी गति से चले। दिन में भी चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। खेतों में फसलों पर ओस और धुंध की परत दिखी। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पीलीभीत में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को इसके 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को न्यूनतम तापमान करीब 14.1 और बुधवार को 13.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सुबह और देर रात सफर करने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User