हरदोई स्टेशन पर युवक ने फंदा लगाकर जान दी:जेब से मिले आधार कार्ड पर गुजरात का पता लिखा

Nov 17, 2026 - 23:12
0
हरदोई स्टेशन पर युवक ने फंदा लगाकर जान दी:जेब से मिले आधार कार्ड पर गुजरात का पता लिखा
हरदोई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम करीब 6:45 बजे प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर बने ब्रिज की ग्रिल से एक युवक का शव लटका मिला। युवक का शव सफेद अंगोछे के सहारे लटका हुआ था। यात्रियों ने जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद दोनों थानों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने युवक को नीचे उतारकर प्लेटफॉर्म पर रखा। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को निजी एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल जीआरपी और आरपीएफ थानों से महज 100 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। जेब से मिला आधार कार्ड, गुजरात का पता दर्ज जीआरपी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है। उस पर अमन सोनी नाम और गुजरात का पता दर्ज है। हालांकि, आधार कार्ड पर लगी फोटो स्पष्ट नहीं है। ऐसे में कार्ड के आधार पर युवक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर नेपाल का निवासी बताया थाना प्रभारी के मुताबिक, मृतक की जेब से मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने युवक के नेपाल का निवासी होने की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस आधार कार्ड पर दर्ज नाम और पते के आधार पर पहचान तय नहीं मान रही है। परिजनों के सामने आने पर होगी पहचान की पुष्टि पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के सामने आने और शव की पहचान करने के बाद ही युवक की वास्तविक पहचान की पुष्टि हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User