उन्नाव में किराए के कमरे में युवती का शव मिला:कपड़ा फैक्ट्री में करती थी काम, पुलिस घटना की जांच में जुटी

Nov 16, 2026 - 07:18
0
उन्नाव में किराए के कमरे में युवती का शव मिला:कपड़ा फैक्ट्री में करती थी काम, पुलिस घटना की जांच में जुटी
उन्नाव के अकरमपुर में रविवार देर रात करीब ग्यारह बजे किराये के कमरे में 21 साल की युवती का शव फंदे से लटका मिला। वह एसीआई कपड़ा फैक्ट्री में काम करती थी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतका की पहचान तसीबुन निशा, पुत्री रियासत अली, निवासी हेमछापर, थाना पेनियर, जिला महराजगंज के रूप में हुई है। वह अकरमपुर में सभासद शिवकुमारी गुप्ता के मकान में किराये पर रहती थी। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे डायल 112 पर कमरे में युवती के फांसी लगाने की सूचना मिली। इसके बाद डायल 112 की पीआरवी और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की और परिजनों को सूचना दी। युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं है। कमरे से सुसाइड नोट मिलने या घटना से पहले किसी से बातचीत अथवा विवाद होने की जानकारी सामने नहीं आई है। मगरवारा चौकी इंचार्ज रवि पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस यह भी पता कर रही है कि घटना के समय कमरे में कोई और मौजूद था या नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User