फर्रुखाबाद में ट्रेन में यात्री के सिर पर पत्थर लगा:सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर, बड़ोदरा से गोरखपुर जा रही थी ट्रेन

Nov 17, 2026 - 23:12
0
फर्रुखाबाद में ट्रेन में यात्री के सिर पर पत्थर लगा:सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर, बड़ोदरा से गोरखपुर जा रही थी ट्रेन
फर्रुखाबाद में गोरखपुर-बड़ोदरा ट्रेन में सफर कर रहे लखीमपुर खीरी के हरिशंकर के सिर पर मंगलवार की शाम को पत्थर लगा। उन्हें फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में शाम 5:30 भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर हालत में रात 10 बजे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हरिशंकर लखीमपुर खीरी जिले के दुर्गा गौडी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह राजस्थान में नौकरी करते हैं और ट्रेन से घर जा रहे थे। वह खिड़की के पास बैठे थे, तभी पत्थर उनके सिर पर लगा। यह घटना नीम करौली स्टेशन के पास हुई। ट्रेन फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची तो हरिशंकर को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। उनका सीटी स्कैन भी कराया गया। जीआरपी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उनसे घटना की जानकारी ली। हरिशंकर की बहन ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जिलाध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि घायल की बहन उनके संगठन में हैं और उनसे घटना की जानकारी मिली थी। आरपीएफ शाम करीब 5:30 बजे हरिशंकर को लोहिया अस्पताल लेकर आई थी। रात 10 बजे उन्हें सैफई रेफर किया गया। मैनपुरी की आरपीएफ टीम भी अस्पताल पहुंची। आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि हरिशंकर बड़ोदरा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में सवार थे। वह ट्रेन के दरवाजे पर बैठे थे। नीम करौली स्टेशन के आसपास उनके सिर पर पत्थर लगा। मीणा के मुताबिक, हरिशंकर को यह पता नहीं चला कि पत्थर कैसे लगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User