पीपीगंज में प्रतिमा विसर्जन के बाद भंडारा:विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Oct 23, 2026 - 07:24
0
पीपीगंज में प्रतिमा विसर्जन के बाद भंडारा:विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
गोरखपुर के नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 16 आजाद नगर डिहुलिया स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति सुंदर नगर डिहुलिया की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति की ओर से लगातार दूसरे वर्ष शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र के दौरान सजे भव्य पंडाल और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे के आयोजन में समिति के अध्यक्ष रोहित यादव, उपाध्यक्ष संदीप यादव, विजय गौड़, सूरज यादव, अभिमन्यु यादव, आदित्य कसौधन, रंजीत यादव, राजेश यादव (राजू), मोनू यादव और राहुल सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सहयोग किया। आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User