पंजाब भाजपा के विस्तारक प्रमुख बने का स्वागत:अलीगढ़ के नितिन को दीद गई पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी
अतरौली तहसील के ग्राम नाह निवासी नितिन माहेश्वरी को भाजपा ने पंजाब प्रदेश का विस्तारक प्रमुख नियुक्त किया है। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार अलीगढ़ पहुंचने पर रामलीला मैदान के सामने अचल ताल एबीवीपी कार्यालय के बाहर पूर्व प्रदेश मंत्री बल्देव चौधरी सीटू के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। पंजाब में आयोजित भाजपा की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. सतीश, सह प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा और प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासलु ने उनके दायित्व की घोषणा की थी। नितिन ने 2013 में धर्म समाज कॉलेज से एबीवीपी के जरिए संगठनात्मक सफर शुरू किया। कॉलेज इकाई अध्यक्ष और अलीगढ़ महानगर मंत्री रहने के बाद 2016 में पूर्णकालिक कार्यकर्ता बने। पीलीभीत, बरेली और आगरा में विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2022 में बरेली-बदायूं विभाग संगठन मंत्री बनाए गए। 2024 में पंजाब भेजे जाने के बाद अमृतसर और फिरोजपुर विभागों में संगठन मंत्री रहे। वह 2023 से 2025 तक एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं। नितिन माहेश्वरी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण से निर्वहन करेंगे। बल्देव चौधरी सीटू ने कहा कि छोटे से गांव नाह से निकलकर पंजाब की 117 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिलना अलीगढ़ के लिए गर्व की बात है। इस दौरान जय यादव, अरुण शर्मा, शैलेंद्र प्रजापति, हरेंद्र प्रजापति, मनी चौधरी, मोहित और आयुष मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)