आज अखबार नहीं, झांसी की कल की 5 बड़ी खबरें:होटल के स्टोर मैनेजर की मौत, मेडिकल कॉलेज में बनेगी रिसर्च यूनिट

Nov 10, 2026 - 06:33
0
आज अखबार नहीं, झांसी की कल की 5 बड़ी खबरें:होटल के स्टोर मैनेजर की मौत, मेडिकल कॉलेज में बनेगी रिसर्च यूनिट
आज झांसी में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं- 1. झांसी में होटल के स्टोर मैनेजर की मौत, दिवाली पर स्कूटी से घर जा रहा था झांसी में होटल के स्टोर मैनेजर की सड़क हादसे में मौत हो गई। भानूप्रताप दोहरे (26) दिवाली के दिन ड्यूटी करके स्कूटी से घर लौट रहा था। घरवाले दिवाली की पूजा के लिए उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन तभी भानूप्रताप के एक्सीडेंट होने की खबर पहुंच गई। परिजन आनन फानन में अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक भानूप्रताप की मौत हो चुकी थी। शव देखकर परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आगे की जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 2. झांसी मेडिकल कॉलेज में बनेगी रिसर्च यूनिट, ICMRI को 2 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मेडिकल रिसर्च सेंटर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रबंधन ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को दो करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेज दिया है। ये प्रस्ताव उत्तर प्रदेश प्रमोट फार्मा काउंसिल के माध्यम से भेजा गया है।प्रदेश में मेडिकल रिसर्च सेंटर अभी तक लखनऊ, आगरा व गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ही है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो ये प्रदेश का चौथी सेंटर बनेगा। पूरी खबर पढ़ें 3. झांसी में दीपावली के बाद मौनिया नृत्य, राजा राम के दरबार में गोपी बन पहुंचे पुरुष कलाकार झांसी से सटे ओरछा में दीपावली के बाद बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक संस्कृति का रंग देखने को मिला। सोमवार को दोपहर 2 बजे करीब 40 कलाकारों की टोली रामराजा मंदिर परिसर पहुंची। यहां कलाकारों ने पारंपरिक जोगिया यानी दिवारी नृत्य की प्रस्तुति दी। हाथों में मोरपंख और पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर कदमताल की। नृत्य के दौरान कलाकारों की फुर्ती और सामूहिक तालमेल आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु और पर्यटक भी इस पारंपरिक लोकनृत्य को देखने के लिए रुके रहे। पूरी खबर पढ़ें 4. झांसी में दीपावली पूजा के बाद मां काली का विसर्जन, शहर में डीजे के साथ निकाली शोभायात्राएं झांसी में दीपावली के बाद सोमवार को झांसी में मां काली की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित मां काली की प्रतिमाओं को ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन के साथ शोभायात्रा निकालकर विसर्जन के लिए ले जाया गया। सड़कों पर माता के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कई जगह भक्त माता की भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए। शहर में मां काली की प्रतिमाओं के स्वागत और दर्शन के लिए जगह-जगह टेंट लगाए गए हैं। इन स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे भी आयोजित किए जा रहे हैं। शोभायात्रा के रास्ते में लोग माता की आरती उतारकर स्वागत कर रहे हैं। कई जगह प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। सुबह से ही अलग-अलग मोहल्लों में विसर्जन यात्राओं की तैयारियां शुरू हो गई थीं। पूरी खबर पढ़ें 5. झांसी में दिवाली की आतिशबाजी के बाद प्रदूषण बढ़ा, AQI 140 के पार, मरीजों के लिए खतरनाक झांसी में दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण बढ़ गया है। सोमवार को झांसी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 144 रिकॉर्ड किया गया। ये इस साल का हाईएस्ट है। इससे पहले 17 अक्टूबर को AQI 135 पहुंचा था। ऐसे में फेफड़ों, अस्थमा और हृदय रोगों से पीड़ित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इधर, ठंड ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात का तापमान 16.7 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User