पोर्टल की गड़बड़ी से चार बेटियों का पंजीकरण छूटा:एटा में किसान नेता ने सामूहिक विवाह योजना में नाम जोड़ने की मांग की; जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया

Nov 19, 2026 - 12:49
0
पोर्टल की गड़बड़ी से चार बेटियों का पंजीकरण छूटा:एटा में किसान नेता ने सामूहिक विवाह योजना में नाम जोड़ने की मांग की; जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया
एटा में ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी के कारण चार बेटियों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण नहीं हो सका। योजना के तहत 21 नवंबर को कार्यक्रम होना है। पंजीकरण की अंतिम तारीख 16 नवंबर थी। किसान नेता शिवप्रताप सिंह ने गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बेटियों और उनके परिवारों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया और उनके नाम योजना में शामिल करने की मांग की। किसान नेता के मुताबिक, आवेदन की अंतिम तारीख पर वेबसाइट व्यस्त होने के कारण चार बेटियों के ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पाए। इनमें मुस्कान, शिवानी, हिना और डौली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से इन बेटियों को सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। परिवारों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे किसान नेता शिवप्रताप सिंह ने गरीब बेटियों के परिवारों के साथ जिलाधिकारी एम अरुणमोली को लिखित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि चारों बेटियों के नाम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल किए जाएं, ताकि उनकी शादी योजना के तहत कराई जा सके। डीएम ने अगली तारीख पर लाभ दिलाने का दिया भरोसा किसान नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी कराई जाती है। जिलाधिकारी एम अरुणमोली ने उनकी मांग पर आश्वासन दिया है कि अगली तारीख तय कर बेटियों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User