आजमगढ़ में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ:जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग पर जोर

Nov 01, 2026 - 14:30
0
आजमगढ़ में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ:जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग पर जोर
आजमगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से निकलकर कलेक्ट्रेट चौराहा, अग्रसेन चौराहा, विशाल मेगा मार्ट और घंटाघर सहित नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। सभी लोग करें यातायात नियमों का पालन इस दौरान एएसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव ने जनपदवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। यातायात संकेतों का पालन करें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। सुरक्षित ओवरटेकिंग पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की गई। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अतुल यादव, क्षेत्राधिकारी यातायात किरण पाल सिंह मौजूद रहे। 30 नवंबर तक चलेगा अभियान यातायात माह एक नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई भी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User