टोटी बनाने वाले के साथ भागी 16 साल की लड़की:गोरखपुर में इंस्टाग्राम कॉल कर बोली- मुझे ढूंढना मत मम्मी-पापा
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से 16 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने घर पर टोटी बनाने आए प्लंबर पर बहला-फुसलाकर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। किशोरी के मां की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने रविवार को चार लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। किशोरी की तलाश में पुलिस टीम लग गई है। अब जानिए पूरा मामला रामगढ़ताल इलाके की महिला ने बेलघाट थाना क्षेत्र के मनीष पर नाबालिग बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित मां ने बताया कि मनीष गांव में प्लंबर और टोटी लगाने का काम करता था। वह घर पर भी टोटी बनाने आया था। इस दौरान वह बेटी को जाल में फंसाकर बातचीत करने लगा। करीब एक साल पहले भी बेटी को मोबाइल से बात करते हुुए पकड़ा था। तब मनीष को डांटा-फटकारा था और उसने दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी। इंस्टाग्राम के जरिए मौसा से की बात महिला ने बताया कि 27 अक्टूबर 2026 को दिन में घर में गैर-मौजूदगी में मनीष बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले गया। चार-पांच दिन तक खोजबीन करती रही। 30 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे बेटी ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने मौसा से बात की। उसी रात मौसा ने मां की भी बेटी से बात कराई। मां का आरोप है कि बेटी ने फोन पर कहा- इधर-उधर मत दौड़ो, तुम कुछ नहीं कर पाओगी, मैं मनीष के साथ बाहर भाग कर आ गई हूं। आरोप लगाया कि बेटी को भगाने में मनीष के माता-पिता और भाई का भी हाथ है। आरोप यह भी है कि बेटी घर से सोने-चांदी के जेवर और मां का मोबाइल भी साथ ले गई है। रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया कि मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में मनीष, उसके माता-पिता और भाई शामिल हैं। जांच उपनिरीक्षक रॉकी कुमार को सौंपी गई है। नाबालिग की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)