पति ने पत्नी को मारकर खुद को लगाई फांसी:हरदोई में पारिवारिक विवाद में चाकू से पेट पर वार किया

Oct 31, 2026 - 21:30
0
पति ने पत्नी को मारकर खुद को लगाई फांसी:हरदोई में पारिवारिक विवाद में चाकू से पेट पर वार किया
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के कछेलिया गांव में शनिवार शाम पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से वारकर हत्या कर दी। वारदात के कुछ समय बाद पति ने भी घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक पति की पहचान लालपूत राठौर पुत्र छुट्टा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान गुस्से में आकर लालपूत ने पत्नी के पेट पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की हत्या के कुछ समय बाद लालपूत घर के एक कमरे में गया और फांसी लगा ली। परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे की वजह और पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में नीले ड्रम वाले घर की खुदाई जारी:अब तक 10 करोड़ मिलने की उम्मीद, IT टीम पिछले 24 घंटे से गांव में प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन के अंदर नीले ड्रम में मिले करोड़ों रुपए के मामले में शनिवार को तीसरे दिन भी जांच और खुदाई जारी है। घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे गए 5 करोड़ रुपए का राज गहराता जा रहा है। जमीन के अंदर और कितनी नकदी छिपी है, इसका पता लगाने के लिए आयकर विभाग की तीन टीमें पिछले 24 घंटे से गांव के मकान में डेरा जमाए हुए हैं। शुक्रवार को घर के चार कमरों में खुदाई के दौरान 4 बड़े बक्से मिले थे, जिन्हें टीम अपने साथ ले गई। इसके अलावा बरामद नोटों की गिनती भी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User