एबीवीपी की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की योजना:4 नवंबर की दिल्ली रैली में शामिल होंगे मेरठ प्रांत के कार्यकर्ता

Oct 31, 2026 - 22:04
0
एबीवीपी की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की योजना:4 नवंबर की दिल्ली रैली में शामिल होंगे मेरठ प्रांत के कार्यकर्ता
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ विभाग की बैठक शनिवार को प्रांत कार्यालय में हुई। इसमें संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सदस्यता अभियान, युवा शक्ति सम्मेलन, विभाग अभ्यास वर्ग, मिशन साहसी, प्रांत प्रशिक्षण, स्त्री शक्ति दिवस और इकाई गठन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही संगठन की सभी इकाइयों को सक्रिय बनाने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रवासी कार्यकर्ता एवं प्रांत संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, विभाग प्रमुख डॉ. विवेक त्यागी और विभाग संयोजक मोहित तोमर मौजूद रहे। प्रांत संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव ने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सदस्यता संगठन के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार है। अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परिषद से जोड़कर उन्हें संगठन की विचारधारा और गतिविधियों से परिचित कराना जरूरी है। मेरठ महानगर की छात्रा विस्तारिका अंजली मिश्रा ने युवा शक्ति सम्मेलन पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन की तैयारियों, उसके माध्यम से समाज तक पहुंचे संदेश और विद्यार्थियों पर पड़े प्रभाव की जानकारी ली। वहीं, विभाग संयोजक मोहित तोमर ने विभाग अभ्यास वर्ग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और अपने दायित्वों की जानकारी मिलती है। इससे उनका वैचारिक और संगठनात्मक विकास होता है। एसएफएस के राष्ट्रीय सह संयोजक सचिन और प्रांत छात्रा प्रमुख झलक शर्मा ने मिशन साहसी एवं प्रांत प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने, स्वावलंबी बनाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर चर्चा की। प्रांत सह मंत्री आर्यन प्रजापति ने स्त्री शक्ति दिवस के आयोजन और उसके उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। जिज्ञासा आयाम के राष्ट्रीय सह संयोजक संदीप ने बताया कि 4 नवंबर को दिल्ली में 'अराजकता हटाओ-लोकतंत्र बचाओ' रैली आयोजित की जाएगी। इसमें मेरठ प्रांत के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। वहीं, खेलो भारत के राष्ट्रीय सह संयोजक ध्रुव गोस्वामी ने संगठन की इकाइयों के गठन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगर, महाविद्यालय और कैंपस स्तर पर मजबूत इकाइयां ही संगठन के काम को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का आधार हैं। इकाइयों के सक्रिय रहने से विद्यार्थियों के बीच संगठन की गतिविधियां प्रभावी ढंग से आगे बढ़ती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User