बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी:बाबा काल भैरव की उतारी आरती,गली में खड़े बच्चे को दिया चॉकलेट

Oct 31, 2026 - 21:30
0
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी:बाबा काल भैरव की उतारी आरती,गली में खड़े बच्चे को दिया चॉकलेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री सबसे पहले बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर गर्भगृह में बाबा का जलाभिषेक और षोडशोपचार पूजन किया। दोनों मंदिरों में उन्होंने श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। बच्चों को चॉकलेट देकर जताया स्नेह बाबा काल भैरव मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री का आत्मीय अंदाज भी देखने को मिला। यहां मौजूद बच्चों को उन्होंने चॉकलेट दी और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री का स्नेह पाकर बच्चे भी खुश नजर आए। कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद दर्शन-पूजन के दौरान श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User