पति-पत्नी समेत परिवार के 4 दोषियों को 7-7 साल कैद:जमीन विवाद में चलाई थी गोली; 29-29 हजार रुपए जुर्माना, कुल 1.16 लाख देने होंगे
मिर्जापुर की अदालत ने जमीन के पुराने विवाद में मारपीट और तमंचे से गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोगों को सात-सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) ऋचा जोशी की अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 29 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। चारों पर कुल 1.16 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर उन्हें छह महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। 2016 में जमीन विवाद को लेकर हुआ था हमला मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के महेवा गांव का है। 11 अक्टूबर 2016 को रामकिशुन गौड़ पुत्र मुराहू ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने जमीन के विवाद को लेकर मारपीट, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने और तमंचे से जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया था। घटना में उनके बेटे को गंभीर चोटें आई थीं। चारों आरोपियों को अदालत ने ठहराया दोषी पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद गवाहों को अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद 18 नवंबर को अदालत ने सूरज कुमार, सुनीता देवी, हीरालाल और राधेश्याम निवासी महेवा, थाना जमालपुर को दोषी करार दिया। चारों को सात-सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई पैरवी अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी विनोद कुमार गुप्ता ने पैरवी की। इसमें विवेचक मुकेश चंद्र उत्तम, कोर्ट मुहर्रिर उपनिरीक्षक राजेश कुमार तिवारी, आरक्षी विनोद कुमार गोस्वामी और पैरोकार मुख्य आरक्षी शिवमुनी यादव का सहयोग रहा। पुलिस ने इसे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी अभियोजन पैरवी की सफलता बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)