पुरानी पेंशन समेत पांच मांगों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन:बस्ती में BSA कार्यालय पर गरजे शिक्षक, TET से मुक्ति-पदोन्नति के लिए उठाई आवाज
बस्ती में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार दोपहर करीब दो बजे बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, TET से मुक्ति, SIT जांच पर रोक, प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति और लंबित स्थानांतरण सूची जारी करने की मांग उठाई। लंबे समय से लंबित हैं शिक्षकों की समस्याएं प्रदर्शन के दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि शिक्षकों की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि संगठन शिक्षकों की मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहा है। उन्होंने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर समस्याओं का समाधान कराने की अपील की। ये शिक्षक नेता रहे मौजूद प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी और प्रवीण श्रीवास्तव शामिल रहे। जिला उपाध्यक्ष रुकनुद्दीन, शिवप्रकाश सिंह, उमाकांत शुक्ल और सुरेश गौड़ भी मौजूद थे। इसके अलावा संयुक्त मंत्री प्रताप नारायण चौधरी और अनिल पाठक, संगठन मंत्री सनद पटेल और आशीष दूबे तथा प्रचार मंत्री हरेंद्र यादव ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)