गन्ना लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बिजनौर में अस्पताल के गेट पर तोड़ा दम, तीन बच्चों का बुरा हाल
बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में गन्ना लोडर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर लक्ष्मी पाल (42) की मौत हो गई। हादसा बुधवार को मंडावर-चंदक रोड पर शहबाजपुर के पास हुआ। अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। नागल थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव के रहने वाले लक्ष्मी पाल, छोटे लाल के बेटे थे। वे मजदूरी करते थे। बुधवार को वे बाइक से मंडावर आए थे। काम निपटाकर घर लौटते समय उनकी बाइक को गन्ना लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल के गेट पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। लक्ष्मी पाल के तीन बच्चे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)