पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या का नहीं मिला सुराग:प्रतापगढ़ में तार से गला कसकर ली थी जान, दो युवतियों के संपर्क में था
प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र के शोभीपुर परशुरामपुर में पूर्व ग्राम प्रधान रियाजउद्दीन के बेटे मो. आरिफ उर्फ शकील (25) की हत्या का तीसरे दिन भी खुलासा नहीं हो सका। पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। जांच में सामने आया है कि आरिफ दो युवतियों के संपर्क में था। वारदात वाली रात भी उसकी एक युवती से फोन पर बात हुई थी। तार से गला कसकर की गई थी हत्या शनिवार सुबह आरिफ का शव घर में बेड पर घुटने के बल तार से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, तार से गला कसकर हत्या करने के बाद शव को लटकाया गया था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मोबाइल और CCTV फुटेज से नहीं मिला सुराग पुलिस ने आरिफ के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली, लेकिन उससे कोई खास सुराग नहीं मिला। घर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज से भी पुलिस को घटना से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। अब पुलिस आने-जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज देख रही है, ताकि वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। दो युवतियों से पूछताछ करेगी पुलिस पुलिस के मुताबिक, आरिफ दो युवतियों के संपर्क में था। इनमें से एक युवती को उसने अपने नाम पर सिमकार्ड खरीदकर दिया था। पुलिस ने दोनों युवतियों की पहचान कर ली है। बताया गया है कि हत्या वाली रात आरिफ की एक युवती से फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाएगी। इसके अलावा पुरानी रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। कई पहलुओं पर चल रही जांच सीओ रानीगंज प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या के मामले में कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। मृतक दो युवतियों से बातचीत करता था। घटना वाली रात भी उसकी एक युवती से बात हुई थी। दोनों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)