बीटेक छात्र ने किया सुसाइड, मां से मांगी माफी:मां के नाम आधे पेज का सुसाइड नोट मिला; पोस्टमार्टम के बाद शव राजस्थान ले गए परिजन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 में बीटेक के एक छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव रविवार रात पंखे से लटका मिला। पुलिस को छात्र के पास से मां के नाम लिखा आधे पेज का सुसाइड नोट मिला। बीटा-2 थाने के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला आदर्श सेक्टर अल्फा-2 में रहता था। वह द्रोणाचार्य कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी। नोट में आदर्श ने लिखा कि वह जो चाहता था, वैसा नहीं बन पाया। उसने यह भी लिखा कि वह अब तक परेशान करता आया है और जाने के बाद भी परेशान करेगा। पुलिस के मुताबिक, उसने मां से माफी भी मांगी थी। राजस्थान से परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया और वे उसे लेकर राजस्थान रवाना हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)