राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन कल मुरादाबाद आएंगी:सर्किट हाउस में करेंगी महिला जनसुनवाई,जागरूकता चौपाल का भी आयोजन

Nov 19, 2026 - 09:52
0
राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन कल मुरादाबाद आएंगी:सर्किट हाउस में करेंगी महिला जनसुनवाई,जागरूकता चौपाल का भी आयोजन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन 20 नवंबर को मुरादाबाद के दौरे पर रहेंगी। अपने प्रवास के दौरान वे महिलाओं से उत्पीड़न एवं महिला संबंधी नवीन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 'महिला जनसुनवाई' और 'जागरूकता चौपाल' की अध्यक्षता करेंगी। जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम 20 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से सर्किट हाउस, मुरादाबाद में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना, पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। जनसुनवाई के साथ-साथ परिसर में एक जागरूकता चौपाल और विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शासन की विभिन्न कल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की समस्त महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या उत्पीड़न से संबंधित मामलों को सीधे आयोग की सदस्य के समक्ष रखकर उनका समाधान करा सकती हैं। इसके अतिरिक्त, चौपाल एवं स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं का भी लाभ उठा सकती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User