लखनऊ में जनगणना ड्यूटी से 639 कर्मचारी गायब:स्टेशनरी भी नहीं ली; अब सख्त कार्रवाई की चेतावनी, बैड एंट्री तक हो सकती है

Nov 19, 2026 - 09:52
0
लखनऊ में जनगणना ड्यूटी से 639 कर्मचारी गायब:स्टेशनरी भी नहीं ली; अब सख्त कार्रवाई की चेतावनी, बैड एंट्री तक हो सकती है
जनगणना के काम में ड्यूटी लगने के बावजूद विभिन्न विभागों के 639 कर्मचारी अभी तक काम पर नहीं आए हैं। इन कर्मचारियों ने जनगणना का सामान (स्टेशनरी) तक नहीं लिया है। इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सख्त चेतावनी दी है कि तय समय के बाद ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि जनगणना एक बहुत जरूरी राष्ट्रीय काम है और इसमें समय पर मौजूद रहना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को काम की जानकारी और सामान देने की पूरी व्यवस्था की गई है, इसके बावजूद कई लोग ड्यूटी से दूर हैं। PWD, LDA भी लापरवाह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने बताया कि समीक्षा में 639 कर्मचारियों के गैरहाजिर होने की बात सामने आई है (जोन 6 की जांच अभी चल रही है)। इसमें शिक्षा विभाग (BSA/DIOS – संयुक्त): 112 कर्मचारी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग: 82 कर्मचारी बेसिक शिक्षा विभाग: 75 कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग (PWD): 69 कर्मचारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA): 48 कर्मचारी, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग: 44 कर्मचारी, वन विभाग: 37 कर्मचारी, श्रम विभाग: 31 कर्मचारी व कृषि विभाग के 26 कर्मचारी गायब हैं। इनके अलावा शारदा नगर/शारदा सहायक नहर (20), पंचायती राज (14), CPWD (14), वाणिज्य कर (9), माध्यमिक शिक्षा/DIOS (8), लेखा परीक्षा (7), स्टेट तकमील-उत-तिब कॉलेज एवं हॉस्पिटल (7), चीनी एवं गन्ना विकास (6), CHC BKT (5), अग्निशमन महानिदेशालय (5), अर्कानिया इंटर कॉलेज (4), NSSO (3), आयुष/होम्योपैथी (2), ग्राम्य विकास (2), और महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (2) से भी कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। वहीं उच्च शिक्षा, आवास विकास परिषद, महिला कल्याण, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, सरकारी पॉलिटेक्निक, BRC सरोजनी नगर और आवास विकास से 1-1 कर्मचारी अनुपस्थित हैं। जिम्मेदारी निभाने की अपील नगर आयुक्त ने साफ कहा है कि राष्ट्रीय महत्व के काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और जनगणना के काम में समय से जुड़ें, वरना नियम के मुताबिक कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User