बरेली में हिंदू जागरण मंच का सम्मान समारोह:नशामुक्ति अभियान में योगदान के लिए बिंदु इशिका और नरेंद्र हुए सम्मानित

Nov 01, 2026 - 15:18
0
बरेली में हिंदू जागरण मंच का सम्मान समारोह:नशामुक्ति अभियान में योगदान के लिए बिंदु इशिका और नरेंद्र हुए सम्मानित
बरेली में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत समाज में जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए हिंदू जागरण मंच, ब्रज प्रांत की ओर से राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया और राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, संस्कार, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। वहीं, नरेंद्र पाल ने कहा कि नशे की लत से जूझ रहे व्यक्ति से घृणा करने के बजाय उसे इस बुरी आदत से बाहर निकालने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट देशभर में नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता अभियान को और गति देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User