राम मंदिर चढ़ावे की जांच पर भाजपा का बयान
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती को लेकर उठे सवालों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।