रामलीला देखने जा रहे दादा-पोते-पोती को बोलेरो ने मारी टक्कर:देवरिया में बुजुर्ग की मौत, पोता-पोती गंभीर रूप से घायल, गाड़ी छोड़कर चालक फरार

Nov 02, 2026 - 23:47
0
रामलीला देखने जा रहे दादा-पोते-पोती को बोलेरो ने मारी टक्कर:देवरिया में बुजुर्ग की मौत, पोता-पोती गंभीर रूप से घायल, गाड़ी छोड़कर चालक फरार
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरैना गांव में सोमवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में उनके पोते और पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों पैदल रामलीला देखने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे चलते समय बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। खुखुंदू थाना क्षेत्र के पतलापुर गांव निवासी रमाकांत यादव (60), पुत्र स्व. बुद्धन यादव, सोमवार शाम अपने पोते नैतिक कुमार (10) और पोती नंदनी कुमारी (8) के साथ पैदल पुरैना गांव जा रहे थे। तीनों सड़क किनारे चल रहे थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग तीनों घायलों को उसी बोलेरो से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने रात करीब आठ बजे रमाकांत को मृत घोषित कर दिया। नैतिक और नंदनी की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। दोनों का इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में गाड़ी छोड़कर भागा चालक रमाकांत की मौत की सूचना मिलने के बाद बोलेरो चालक मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User