पीलीभीत में शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग:15 हजार रुपए नकद और लाखों के कपड़े जले; दमकल ने आग बुझाई

Nov 02, 2026 - 23:13
0
पीलीभीत में शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग:15 हजार रुपए नकद और लाखों के कपड़े जले; दमकल ने आग बुझाई
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव में सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे करीब 15 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए के कपड़े जल गए। गझाड़ी गांव निवासी उबैश (उमेश) की टिकरी गांव में कपड़े की दुकान है। सोमवार शाम करीब 7 बजे दुकान में काम चल रहा था। इसी दौरान बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी कपड़ों पर जा गिरी। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाल्टियों और पाइपों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं रुकी। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था। दुकानदार ने बताया कि दुकान उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User