बागपत पुलिस IGRS रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल:अक्टूबर की मूल्यांकन रिपोर्ट में मिले 125 में से 125 अंक, शिकायत निस्तारण में पूरे अंक

Nov 02, 2026 - 22:57
0
बागपत पुलिस IGRS रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल:अक्टूबर की मूल्यांकन रिपोर्ट में मिले 125 में से 125 अंक, शिकायत निस्तारण में पूरे अंक
बागपत पुलिस IGRS की अक्टूबर-2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में पहले स्थान पर रही है। जिले को 125 में से 125 अंक यानी 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, यह उपलब्धि जनशिकायतों का समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के प्रयासों से मिली है। थाना स्तर पर जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले के 11 थानों में से आठ को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। बाकी थानों का प्रदर्शन भी 98 से 99 प्रतिशत के बीच रहा। समय पर शिकायतों के निस्तारण पर जोर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने IGRS से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को जनशिकायतों का जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मामलों का समय से निपटारा कर शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस मीडिया सेल ने सोमवार रात करीब 10:30 बजे यह जानकारी दी। जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर SP ने संबंधित पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User