लखनऊ में बाइक सवार युवक पर फायरिंग:पानी मांगने के बहाने रोका, सीने पर तमंचा ताना; हाथ से छूकर निकली गोली
लखनऊ में बाइक सवार युवक को घेरकर तीन अज्ञात युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली उसके हाथ को छूकर निकल गई। इसके बाद युवक ने खुद को छुड़ाकर वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हमले में युवक घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बख्शी का तालाब (बीकेटी) इलाके में रात 8 बजे की है। फार्म हाउस से घर लौट हमला हुआ अनिल रावत मानपुर लाला गांव के रहने वाले हैं। उनके मुताबिक, वह शाम करीब 8 बजकर 7 मिनट पर अस्ति रोड स्थित अपने फार्म हाउस से बाइक पर घर जा रहे थे। रास्ते में एक युवक ने उनकी बाइक के सामने आकर पीने के लिए पानी मांगा। हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस अनिल ने युवक से पूछा कि वह कहां रहता है। युवक ने खुद को बस्ती तालाब का निवासी बताया। जब अनिल ने पूछा कि उसके साथ और कौन है, तो युवक ने तमंचा निकालकर उनके सीने पर तान दिया।अनिल ने तमंचा पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी ने फायर कर दिया। अनिल फार्म हाउस के अंदर भागे और अपनी जान बचाई। वारदात के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)