रामपुर में दो दिन पुराना मिला अधेड़ महिला का शव:नैनीताल बाईपास के पास झाड़ियों में पड़ा था, नहीं हो पाई शिनाख्त

Nov 13, 2026 - 07:50
0
रामपुर में दो दिन पुराना मिला अधेड़ महिला का शव:नैनीताल बाईपास के पास झाड़ियों में पड़ा था, नहीं हो पाई शिनाख्त
रामपुर में नैनीताल बाईपास की सर्विस रोड किनारे गुरुवार रात एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पहाड़ी गांव के पास पड़ा था। पुलिस के मुताबिक, शव करीब दो दिन पुराना है और महिला के दोनों पैर कुचले हुए हैं। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। रात 10 बजे लोगों ने देखा शव मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर पहाड़ी गांव के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे लोगों ने सर्विस रोड किनारे महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी सबूत व नमूने जुटाए। पुलिस ने आसपास के इलाके में भी महिला की पहचान कराने का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया हादसे की आशंका थाना प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि शव देखने से करीब दो दिन पुराना लग रहा है। महिला के दोनों पैर कुचले हुए हैं। प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। महिला की स्थिति और पहनावे से उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका है। हालांकि, अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह पुलिस के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं। महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के इलाकों में भी जानकारी की जा रही है, ताकि उसके परिजनों तक पहुंचा जा सके। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User