रानीगंज में श्रीमद्भागवत कथा:भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु, कलश यात्रा के बाद कथा का श्रवण जारी

Oct 27, 2026 - 19:17
0
रानीगंज में श्रीमद्भागवत कथा:भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु, कलश यात्रा के बाद कथा का श्रवण जारी
प्रतापगढ़ के रानीगंज नगर पंचायत में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन श्रीधाम अयोध्या मठ के रामानुजाचार्य स्वामी जगद्गुरु राघवाचार्य महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए। स्वामी जी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद हुए विकास पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में पर्यटन बढ़ा और कारोबार को गति मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित किया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शहर का विकास हुआ। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों की अयोध्या के प्रति अनदेखी की आलोचना की। कथा के पहले दिन सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया था। कार्यक्रम में मुख्य यजमान पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूर्णांशु ओझा भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User