गोरखपुर में हेयर सैलून संचालक ने की थी सुसाइड:आरोपी मकान मालिक और उसकी पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Oct 27, 2026 - 19:00
0
गोरखपुर में हेयर सैलून संचालक ने की थी सुसाइड:आरोपी मकान मालिक और उसकी पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
गोरखपुर में मंगलवार को 63 साल के हेयर सैलून संचालक ने सुसाइड केस में आरोपी मकान मालिक अनूप जायसवाल और उसकी पत्नी खुसबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे की पूछताछ और कार्रवाई में जुटी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपुर का है। मौत से पहले संचालक ने एक वीडियो बनाकर मकान मालिक और उसकी पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उन्हें सजा देने की मांग की थी। जानिए पूरा मामला… कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपुर में अनूप कुमार जायसवाल के मकान में 63 वर्षीय नजीर अहमद खान उर्फ पप्पू किराए पर रहते थे। इसी बिल्डिंग में ही उन्होंने किराए पर दुकान भी ले रखी थी, जिसमें हेयर सैलून चलाते थे। उनके भतीजे शादाब खान ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे चाचा ने अपनी दुकान में जहर खा लिया। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग दुकान पहुंचे। वहां नजीर अहमद अचेत अवस्था में मिले। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान रात करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई। सोमवार को परिजनों को उनके मोबाइल में उनका वीडियो मिला। पढ़िए वीडियो में नजीर अहमद ने क्या कहा- SSP साहब से अनुरोध है कि हमारी इस आत्महत्या को दुष्प्रेरणा का इल्जाम लगाकर अनूप जायसवाल और उसकी बीवी खुशबू गुप्ता को मुल्जिम बनाया जाए। मैं उसके घर में एक ठू दुकान किराये पर लिया हूं। उसमें सैलून चलता हूं। आए दिन ये खाली करने को कहते हैं। न ही कोई नोटिस दिया न ही कुछ। आए दिन घर के, दुकान के ऊपर कुछ न कुछ बदमज़गी करती रहती है। इसके पहले उसने मेरे ऊपर अपनी बीवी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया। मैंने सारा साक्ष्य कोतवाली में देकर के अपने आप को किसी तरह बचाया। फिर उसने जा के कोर्ट में क्या लिखवाया है, अब इसकी जानकारी मुझको नहीं है। पुलिस आई थी, इंक्वायरी करके रिपोर्ट लगाकर चली गई है। अब उसने पानी के पाइप को फोड़ दिया है और दुकान पर एक भी आदमी खड़ा नहीं हो पा रहा है। इसलिए मैं परेशान होकर के आत्महत्या कर रहा हूं। कृपया इसकी जांच कराई जाए और सही इसका जो गुनाहगार है उसको सजा दी जाए वीडियो में कहा- मकान मालिक और पत्नी से परेशान हूं करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में नजीर अहमद ने अपने मकान मालिक अनूप कुमार जायसवाल और उनकी पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों उन्हें परेशान करते हैं और वह उनसे तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने अपनी मौत के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराने की बात कही। नजीर अहमद ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि कुछ समय पहले मकान मालिक ने उन पर अपनी पत्नी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। उनके मुताबिक, उस मामले में उन्होंने कोतवाली थाने में सबूत पेश किए थे और किसी तरह खुद को बचाया था। उन्होंने यह भी कहा कि अब फिर उनके खिलाफ कोई मामला किया गया है, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उनके अनुसार, पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट लगाकर चली गई थी। दुकान में पानी की पाइप तोड़ने का भी आरोप वीडियो में नजीर अहमद ने आरोप लगाया कि दुकान को लेकर उन्हें बार-बार परेशान किया जाता था। उन्होंने बिना नोटिस कार्रवाई करने और पानी की पाइप तोड़ने का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि दुकान में ठीक से खड़े होने तक की जगह नहीं बची है। नजीर अहमद ने शादी नहीं की थी और उनके कोई बच्चे नहीं थे। परिजनों के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ रहते थे। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की कोतवाली थाना प्रभारी के मुताबिक, नजीर अहमद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपों की जांच कर रही है। मकान मालिक और उनकी पत्नी पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User