जालौन में चार उपनिरीक्षक बने निरीक्षक:एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर ईमानदारी से काम करने की दी सीख

Oct 27, 2026 - 19:17
0
जालौन में चार उपनिरीक्षक बने निरीक्षक:एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर ईमानदारी से काम करने की दी सीख
जालौन में तैनात चार उपनिरीक्षक पदोन्नति पाकर निरीक्षक बन गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बुधवार को सभी अधिकारियों को बधाई दी। एसपी ने क्षेत्राधिकारी नगर उरई राजीव शर्मा के साथ उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इन चार उपनिरीक्षकों को मिला प्रमोशन पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में निर्वाचन कार्यालय में तैनात संजय कुमार यति, कोतवाली कालपी में तैनात सुनील कुमार, कोतवाली उरई में तैनात सुरेश चंद्र यादव और थाना डकोर में तैनात संतोष कुमार शामिल हैं। ईमानदारी और अनुशासन से काम करने की सीख पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को पदोन्नति पर बधाई देते हुए ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी अपने अनुभव और कार्यक्षमता के बल पर पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User