राशन डीलर पर बिना चावल मिले रिसीविंग का दबाव:डीएम से शिकायत, ठेकेदार पर कार्रवाई और खाद्यान्न दिलाने की मांग

Sep 28, 2026 - 14:40
0
राशन डीलर पर बिना चावल मिले रिसीविंग का दबाव:डीएम से शिकायत, ठेकेदार पर कार्रवाई और खाद्यान्न दिलाने की मांग
बागपत के राशन डीलर इलमचंद ने जिलाधिकारी से शिकायत की। उन्हें सितंबर के चावल और चीनी नहीं मिले। आरोप है कि जिला पूर्ति कार्यालय बिना खाद्यान्न मिले ई-पोस से ऑनलाइन रिसीविंग का दबाव बना रहा है। इलमचंद के मुताबिक, 21 अगस्त को उन्हें चावल भेजे जाने का मैसेज मिला। इसी दौरान, ग्राम डौला के पास एक ट्रक पकड़ा गया। उनका दावा है कि उस ट्रक में उनके हिस्से का चावल था, पर उन्हें नहीं मिला। उन्होंने कई अधिकारियों को शिकायत दी। जांच रिपोर्ट में खाद्यान्न उठान और वितरण में गड़बड़ी मिली, जिस पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश हुई। डीलर का आरोप है कि इसके बावजूद ट्रक छोड़ दिया गया और ठेकेदार पर कोई एक्शन नहीं हुआ। जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारी बिना चावल मिले रिसीविंग कराने का दबाव बना रहे, साथ ही कार्रवाई की धमकी भी दे रहे हैं। इलमचंद ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच, ठेकेदार पर कार्रवाई और उन्हें चावल व चीनी उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने राशन कार्ड धारकों को समय पर खाद्यान्न दिलाने की व्यवस्था करने की भी अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User