सेंगोल बनाने वाले कारीगर का निधन, 99 साल के थे:परिवार ने 1947 में नेहरू को सौंपा, मोदी ने 2023 में नई संसद में स्थापित किया
नए संसद भवन में स्थापित सेंगोल को बनाने वाले ज्वैलर्स थिरु वुम्मिडी एथिराज का बुधवार को निधन हो गया। वे 99 साल के थे। एथिराज ने ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह सेंगोल 1947 में देश की आजादी के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंपा गया था। आजादी के बाद सेंगोल प्रयागराज के इलाहाबाद म्यूजियम की नेहरू गैलरी में रखा गया था। वहां इसकी पहचान नेहरू को उपहार में मिली सुनहरी छड़ी के रूप में दर्ज थी। पीएम मोदी ने 28 मई 2023 को नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया। सेंगोले को बनाने वाले थिरु एथिराज 125 साल पुराने वुम्मिडी बंगारू ज्वैलर्स परिवार के मुखिया थे। उनके परिवार ने साल 1900 में वुम्मिडी बंगारू ज्वेलर्स (VBJ) की शुरुआत की। परिवार की चार से पांच पीढ़ियां इस कारोबार से जुड़ चुकी हैं। आज यह दक्षिण भारत के पुराने ज्वेलरी ब्रांडों में गिना जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)