छठ घाट-अमृत सरोवर के सुंदरीकरण में गड़बड़ी का आरोप:महराजगंज में जनहित पार्टी ने डीएम को सौंपा पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग

Oct 22, 2026 - 13:54
0
छठ घाट-अमृत सरोवर के सुंदरीकरण में गड़बड़ी का आरोप:महराजगंज में जनहित पार्टी ने डीएम को सौंपा पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग
महराजगंज के पनियरा विकास खंड की ग्राम सभा हसखोरी महुअवा में छठ घाट और पोखरे के सुंदरीकरण में सरकारी पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा है। जनहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से निष्पक्ष जांच की मांग की है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अमृत सरोवर योजना के तहत पैसे मिलने के बावजूद मौके पर उम्मीद के मुताबिक काम नहीं हुआ, सिर्फ खानापूर्ति की गई। उन्होंने ग्राम प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाया। इसी जगह दोबारा श्मशान घाट बनाने की तैयारी भी चल रही है। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। ग्रामीणों में भी इसे लेकर नाराजगी है। इस दौरान चौरसिया धर्मराज, वर्मा सोनू शर्मा, आकाश, राधेश्याम, श्याम सुंदर, बेचन वर्मा, दीनानाथ यादव, गणेश चौधरी, श्रीकांत वर्मा और खदेरू वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User