बहराइच के चार गांवों में बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र:DM ने बौड़ी, सैय्यदनगर, नौसर गुमटिहा और सेमरहना में आवंटित की जमीन
बहराइच में स्वास्थ्य सुविधाओं और सहकारिता को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कई गांवों में सरकारी जमीन आवंटित की है। यह जमीन संबंधित विभागों को दी गई है। नानपारा तहसील के ग्राम बौड़ी में गाटा संख्या 1338 की 0.0400 हेक्टेयर और ग्राम सैय्यदनगर में गाटा संख्या 748 की 0.0400 हेक्टेयर जमीन स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने के लिए मिली है। मिहींपुरवा (मोतीपुर) तहसील के नौसर गुमटिहा में गाटा संख्या 570 की 0.0280 हेक्टेयर भूमि भी उपकेंद्र के लिए दी गई है। परगना धर्मापुर के सेमरहना गांव में गाटा संख्या 4/1 मि. की 0.0330 हेक्टेयर जमीन भी स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण के लिए आवंटित हुई है। वहीं, ग्राम बौड़ी में बी-पैक्स बंदूपुरवा भवन के लिए गाटा संख्या 1338 की 0.080 हेक्टेयर जमीन सहकारिता विभाग को दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)