रिपोर्ट- AI बता रहा आतंकी हमलों का प्लान:बम धमाके के तरीके बताए, पार्किंग में विस्फोटक रखने की जगह दिखाया, 12 घंटे में ब्लूप्रिंट तैयार किया

Nov 19, 2026 - 06:15
0
रिपोर्ट- AI बता रहा आतंकी हमलों का प्लान:बम धमाके के तरीके बताए, पार्किंग में विस्फोटक रखने की जगह दिखाया, 12 घंटे में ब्लूप्रिंट तैयार किया
अमेरिका की एक सरकारी जांच में सामने आया है कि AI चैटबॉट आतंकी हमले का प्लान बता रहे हैं। इनमें चैटजीपीटी, क्लाउड, जैमिनी और ग्रोक जैसे AI चैटबॉट शामिल हैं। जांच में इन चैटबॉट ने बम धमाके और बिजली सप्लाई से जुड़े ठिकानों पर हमले करने के तरीके बताए। साथ ही एक चैटबॉट ने फोटो बनाकर पार्किंग में विस्फोटक रखने की जगह भी दिखाई। अमेरिकी सरकार की निगरानी करने वाली एजेंसी गवर्नमेंट अकाउंटेबिलिटी ऑफिस (GAO) ने यह जांच मई 2026 में न्यू हैम्पशायर की सांसद मैगी हसन के कहने पर की थी। रिपोर्ट में कहा गया कि जांचकर्ताओं ने AI चैटबॉट की सेफ्टी फिल्टर को चकमा देकर उनसे ऐसे जवाब हासिल किए, जिनका इस्तेमाल बड़े आतंकी हमलों के लिए किया जा सकता है। पहले इनकार किया, फिर बताए हमले के तरीके रिसर्चर्स ने चारों AI चैटबॉट को दो अलग-अलग टास्क दिए… पहला: ऐसा हमला प्लान करना, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जाएं। दूसरा: ऐसा हमला करना, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचे। शुरुआत में चारों चैटबॉट्स ने इन खतरनाक सवालों का जवाब देने से मना कर दिया, लेकिन जांचकर्ताओं ने खास तकनीकों का इस्तेमाल कर 12 घंटे के भीतर इनके सुरक्षा घेरे तोड़ दिए। पार्किंग में बम रखने से लेकर फर्जी कंपनी बनाने तक का प्लान दिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो चैटबॉट्स ने ऐसे हमलों का प्लान बनाया, जिनमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान जाए। वहीं, बाकी दो चैटबॉट्स ने बिजली सप्लाई ठप करके देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाने के तरीके बताए। बिजली घर पर ड्रोन हमले का नक्शा और वीडियो बनाया देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाने वाले टास्क में भी AI चैटबॉट्स के जवाब उतने ही खतरनाक थे। एक चैटबॉट ने बिजली सप्लाई करने वाले सब-स्टेशन पर ड्रोन से हमला करने का 4 स्टेप वाला नक्शा बना दिया। इतना ही नहीं, उसने यह भी दिखाने के लिए कि ड्रोन हमला कैसे होगा, एक बिल्कुल असली जैसा दिखने वाला वीडियो भी तैयार कर दिया। वहीं, दूसरे चैटबॉट ने एक बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कई डेटा सेंटर्स के पास मौजूद बिजली स्टेशन पर बंदूक से गोली चलाकर उसे खराब करने का सुझाव दिया। उसने यह भी बताया कि इसके लिए किस खास तरह की गोली का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि ज्यादा नुकसान हो। हालांकि, जांच एजेंसी ने सुरक्षा कारणों से यह नहीं बताया है कि किस चैटबॉट ने कौन-सा जवाब दिया। AI कंपनियों के सुरक्षा नियम कैसे तोड़े गए? AI कंपनियां अपने चैटबॉट्स में खास सुरक्षा नियम लगाती हैं, ताकि वे हिंसा, बम बनाने या किसी अपराध से जुड़ी जानकारी न दें। लेकिन जांचकर्ताओं ने सवाल पूछने की खास चालाकी और बातचीत के तरीकों से इन नियमों को चकमा दे दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए डू एनीथिंग नाउ यानी 'अभी कुछ भी करो' जैसे तरीकों का इस्तेमाल हुआ। इसमें चैटबॉट से कहा जाता है कि वह एक ऐसा काल्पनिक किरदार निभाए, जिस पर कंपनी के कोई नियम लागू नहीं होते। इसके अलावा, जांचकर्ताओं ने सीधे आतंकी हमले का प्लान पूछने के बजाय, उससे जुड़े छोटे-छोटे और सामान्य दिखने वाले सवाल पूछे। चैटबॉट को लगा कि ये आम सवाल हैं और उसने जवाब दिए। बाद में सभी छोटे जवाबों को आपस में जोड़कर हमले का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया। सीनेटर बोलीं- AI से हमले का खतरा काल्पनिक नहीं सीनेटर मैगी हसन ने AI कंपनियों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में मिली जानकारी किसी आतंकी के हाथ लग जाए, तो इसके नतीजे जानलेवा हो सकते हैं। हसन चाहती हैं कि कंपनियां नए AI मॉडल लॉन्च करने से पहले सुरक्षा जांच करें। गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस और जांच एजेंसियों को इसकी सूचना देना जरूरी हो। कंपनियों ने कहा- AI के पुराने मॉडल पर की गई चारों AI कंपनियों ने माना कि उनके चैटबॉट से खतरनाक जानकारी मिलने की आशंका है। हालांकि, उन्होंने जांच के तरीकों पर सवाल उठाए। कंपनियों का कहना था कि जांच में यह नहीं देखा गया कि ऐसी जानकारी सामान्य सर्च इंजन से भी मिल सकती थी या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जांच मई 2026 में AI के पुराने मॉडल पर की गई थी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था में कई सुधार किए गए हैं। ग्रोक बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स AI ने जांच में इस्तेमाल किए गए अकाउंट पर भी सवाल उठाए। कंपनी के मुताबिक, अमेरिका में रजिस्टर्ड और पैसे देकर इस्तेमाल किए जाने वाले अकाउंट के लिए उसकी सुरक्षा नीतियां अलग हैं। PM मोदी भी कह चुके- आतंकवाद में AI के इस्तेमाल पर सख्त रोक लगे साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पिछले साल हुई 20वीं G20 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद में AI का इस्तेमाल प्रतिबंधित करने की बात कह चुके हैं। दुनिया को AI के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक ग्लोबल कॉम्पैक्ट तैयार करना चाहिए। समिट में उन्होंने कहा था कि AI मानवता की सबसे गहरी तकनीक है। इसका ग्लोबल भले के लिए इस्तेमाल हो, लेकिन डीपफेक, क्राइम और टेरर एक्टिविटी में AI के इस्तेमाल पर सख्त रेस्ट्रिक्शन लगे। वहीं, कई एक्सपर्ट AI के खतरे को देखते हुए नौकरी छोड़ चुके हैं। इन सभी ने चेतावनी दी है कि कंपनियां सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर बेहद खतरनाक और बेकाबू सुपरइंटेलिजेंस बनाने की होड़ में लगी हैं। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… AI के ‘गॉडफादर’ की चेतावनी: अगले 10 साल में AI से इंसानी सभ्यता खत्म हो सकती है, जानें कैसे इंसानों को धमका रहा AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, यानी AI अगले 10 साल में इंसानी सभ्यता को खत्म कर सकती है। नोबेल प्राइज विनर और AI को विकसित करने वाले प्रमुख वैज्ञानिकों में शामिल जेफ्री हिंटन ने यह चेतावनी दी है। हालांकि, वे इसकी 10% आशंका जताते हैं। हिंटन ने BBC को दिए इंटरव्यू में कहा- AI के इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान होने की स्थिति पहली बार सामने आ रही है, इसलिए खतरे का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User