रूस का सैन्य विमान साईबेरिया में क्रैश हुआ:ट्रांसपोर्ट विमान पर 17 लोग सवार थे, सभी की मौत
रूस के दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में मंगलवार को सैन्य An-12 परिवहन विमान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई। रूसी मीडिया आउटलेट 'इजवेस्टिया' ने यह जानकारी दी। विमान कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह अभी साफ नहीं हैं। केमेरोवो के गवर्नर इल्या सेरेद्यूक ने यागुनोवो गांव के पास विमान दुर्घटना की पुष्टि की। रॉयटर्स के मुताबिक, गवर्नर इल्या सेरेद्यूक ने अपने पोस्ट में दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान नहीं बताई। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)