TGT-PGT में पुरानी नियमावली की मांग जारी:छात्र बोले-पुराने पैटर्न पर मिले एक अवसर, 26 अक्टूबर को निदेशालय घेराव की चेतावनी

Oct 24, 2026 - 22:57
0
TGT-PGT में पुरानी नियमावली की मांग जारी:छात्र बोले-पुराने पैटर्न पर मिले एक अवसर, 26 अक्टूबर को निदेशालय घेराव की चेतावनी
टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली बहाली मांग को लेकर शनिवार को अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी एवं सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात करने पहुंचा। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि टीजीटी भर्ती के लिए नई नियमावली के अनुसार नोटिस जारी हो चुका है, जिससे पुराने नियमों में एक अवसर मिलने की उनकी उम्मीदों पर सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों से मिले, आश्वासन नहीं अभ्यर्थियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष कहा कि पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का एक अवसर दिया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि अधिकारियों की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला और जिलाधिकारी से मुलाकात भी नहीं कराई गई। गौरतलब है कि अभ्यर्थी पहले भी पुरानी नियमावली बहाल करने और प्रभावित प्रतियोगियों को एक बार परीक्षा देने की मांग को लेकर धरना व आमरण अनशन कर चुके हैं। 19 दिन के अनशन के बाद 23 सितंबर को यह आंदोलन स्थगित किया गया था, लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि अब तक लिखित या आधिकारिक आदेश नहीं मिला है। सोमवार को निदेशालय घेराव आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आशुतोष पांडेय ने कहा कि अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। आशुतोष पांडेय ने घोषणा की कि सोमवार, 26 अक्टूबर को शिक्षा निदेशालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अभ्यर्थियों की सुनवाई नहीं होगी और पुरानी नियमावली के तहत एक अवसर देने का ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अभ्यर्थियों की मांग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User