RSS में बड़े बदलाव की तैयारी:पहली बार सभी प्रांतों के 400 प्रमुख पदाधिकारी शामिल; इंदौर में Gen-Z और विदेश में विस्तार पर मंथन

Nov 03, 2026 - 12:41
0
RSS में बड़े बदलाव की तैयारी:पहली बार सभी प्रांतों के 400 प्रमुख पदाधिकारी शामिल; इंदौर में Gen-Z और विदेश में विस्तार पर मंथन
इंदौर के डेली कॉलेज स्थित संत श्री रविदासजी महाराज सभागार में आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक चल रही है। मंगलवार को बैठक का दूसरा दिन है। इसमें संगठन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों में बदलाव पर चर्चा हो रही है। इस बार पहली बार सभी प्रांतों के प्रमुख पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया है। इस बदलाव की तैयारी 18 महीने से चल रही थी। इसमें देशभर से करीब 400 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। अलग-अलग स्तर पर चर्चा के बाद आगामी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। Gen-Z, नशे और शिक्षा पर चर्चा बैठक में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है। इसमें Gen-Z के बीच बदलते रुझानों और युवाओं में नशे के बढ़ते चलन पर मंथन किया जा रहा है। विद्या भारती के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कामों की समीक्षा भी होगी। विदेश में संघ के विस्तार की रणनीति विदेश में संघ की गतिविधियां बढ़ाने पर भी चर्चा हो रही है। बैठक में तीन विदेश प्रमुख शामिल हुए हैं। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के हालिया विदेश दौरे के बाद इस विषय पर आगे की रणनीति बनाई जा रही है। 4 नवंबर तक चलेगी बैठक बैठक की शुरुआत सोमवार को हुई थी। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर इसका उद्घाटन किया था। बैठक 4 नवंबर की शाम तक चलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User