बृजभूषण बोले-राहुल को विदेशी-स्वदेशी के सवाल पर बचना चाहिए:बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी, SIR हिंदू-मुस्लिम के आधार पर नहीं
गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी के विदेशी और स्वदेशी को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला के SIR संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "देखिए, बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी। कम से कम विदेशी और स्वदेशी के सवाल पर राहुल गांधी को बचना चाहिए। उनकी मानसिकता लोकतंत्र में नहीं है, वे लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते। इसीलिए वे अमेरिका का हवाला देते हैं। बांग्लादेश में जो चल रहा है, उसका हवाला देते हैं। नेपाल और पाकिस्तान के नजरिए से इस देश को देखते हैं।" ये बात मंगलवार सुबह 10:30 बजे आवास पर जनता दर्शन के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि संसद में इस्तीफे की मांग और दूसरे मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। संसद इसी उद्देश्य से बनी है कि वहां अपनी बात रखी जा सके। उन्होंने कहा, “कौन विदेशी है और कौन स्वदेशी है, बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी। राहुल जी को इस सवाल पर बचना चाहिए। पूरा देश जानता है।”
SIR पर बोले- दो जगह नाम होने पर काटे गए फारूक अब्दुल्ला के SIR संबंधी बयान पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला पुराने नेता हैं, लेकिन उनके सोचने का तरीका सही नहीं है। उन्होंने दावा किया कि गृहमंत्री अमित शाह के मुताबिक, पूरे देश में 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से कटे हैं। इनमें से तीन करोड़ ऐसे मतदाता थे, जो घुसपैठिए थे। उन्होंने कहा कि जिन 9 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने की बात कही जा रही है, उनमें ऐसे लोग भी थे जिनके नाम एक से अधिक जगह मतदाता सूची में दर्ज थे। बृजभूषण के मुताबिक, दो या तीन जगह नाम होने के कारण ऐसे नाम हटाए गए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की कार्रवाई हिंदू-मुस्लिम के आधार पर नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)