कानपुर में मजदूर शव फंदे से लटका मिला:सजेती के कुरसेड़ा गांव में आम के पेड़ पर लगाया फंदा, एक साल से मानसिक स्थिति थी खराब
कानपुर के घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में सोमवार रात एक मजदूर ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह लोगों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कुरसेड़ा गांव निवासी शिवविजय (40) की करीब एक साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को उन्हें अस्पताल दिखाने ले जाना था। इससे पहले सोमवार रात उन्होंने घर के पास स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर फंदा लगा लिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पत्नी नीतू और बेटे करण, अर्जुन और रोहित हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)