विपक्ष और CJP के प्रदर्शन पर SC में सुनवाई, CJI हुए गुस्सा- कोर्ट को मछली बाजार समझ रखा है
दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने वकील को फटकार लगाई और कहा कि कोर्ट को मछली बाजार न समझें।
दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 3 नवंबर 2026
दिल्ली में जुलाई और अक्टूबर में हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कड़ी नाराजगी जताई। इंडिया गठबंधन और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एक वकील बार-बार बीच में बोलने लगा, जिस पर सीजेआई ने उसे फटकार लगाई। उन्होंने कहा, "क्या कोर्ट को मछली बाजार समझ रखा है? इस तरह का आचरण नहीं चल सकता।"
सुनवाई के दौरान व्यापार संगठनों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने प्रदर्शन के कारण कारोबार और रोजगार पर पड़ रहे असर का मुद्दा उठाया। वहीं, याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि विरोध प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें और वीडियो बनाए जाने को लेकर निजता के अधिकार का सवाल भी उठाया गया। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार का पक्ष रखा। चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ताओं को एक जैसी याचिकाएं दाखिल करने से भी बचने की सलाह दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)