भारत में तेजी से बढ़ रहे अमीर! हर 3 में से 1 टैक्सपेयर की कमाई 20 लाख पार
भारत में हर तीन में से एक टैक्सपेयर की सालाना आय 20 लाख रुपये से अधिक हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 50 लाख से ज्यादा कमाने वालों और निवेश व कारोबार से आय अर्जित करने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 3 नवंबर 2026
भारत में ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब देश में हर तीन टैक्सपेयर्स में से लगभग एक की सालाना आय 20 लाख रुपये से अधिक हो गई है। लोग अब नौकरी से मिलने वाली सैलरी के अलावा शेयर बाजार, निवेश, ट्रेडिंग, फ्रीलांसिंग और कारोबार के जरिए भी कमाई कर रहे हैं। इससे देश में आय के स्रोतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
क्लियरटैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, आकलन वर्ष 2026-27 में 30.5 प्रतिशत टैक्सपेयर्स ने अपनी सालाना आय 20 लाख रुपये से अधिक बताई है, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 22.5 प्रतिशत था। वहीं, 50 लाख रुपये से अधिक कमाने वालों की हिस्सेदारी भी 4.5 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई है। गैर-वेतन स्रोतों से कमाई करने वाले लोगों की संख्या में भी तेजी आई है।
रिपोर्ट में महिलाओं की बढ़ती आर्थिक भागीदारी भी सामने आई है। 20 लाख रुपये से अधिक कमाने वाली महिलाओं की हिस्सेदारी में एक साल में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पुरुषों के मामले में यह बढ़ोतरी 12 प्रतिशत रही। इसके अलावा, मध्यम आय वर्ग के लोग भी निवेश और कारोबार से कमाई के नए रास्ते अपना रहे हैं। इससे साफ है कि देश में कमाई के पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ अन्य स्रोतों की भूमिका भी बढ़ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)