पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर IPL ऑक्शन में नहीं उतरेंगे:ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद भी फैसला नहीं बदला; 16 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी

Nov 03, 2026 - 13:35
0
पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर IPL ऑक्शन में नहीं उतरेंगे:ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद भी फैसला नहीं बदला; 16 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने IPL 2027 ऑक्शन में शामिल होने से इनकार कर दिया है। 33 साल के आमिर ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है, इसके बावजूद वे IPL में खेलने के लिए अपना नाम रजिस्टर नहीं कराएंगे। उन्होंने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। आमिर ने कहा- 'नहीं, मैं ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहा हूं।' IPL 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होना है। इसके लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 नवंबर तय की गई है। ब्रिटिश नागरिकता मिलने से IPL खेलने का रास्ता खुला था पाकिस्तान के खिलाड़ियों को IPL में खेलने की अनुमति नहीं है। वे लीग के पहले सीजन यानी 2008 के बाद से इसमें नहीं खेले हैं। हालांकि, ब्रिटिश पासपोर्ट रखने वाले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अजहर महमूद IPL में खेल चुके हैं। आमिर को भी ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद IPL ऑक्शन में शामिल होने का रास्ता खुल सकता था। वे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के जरिए अपना नाम रजिस्टर करा सकते थे। इंग्लैंड में उन्हें घरेलू खिलाड़ी का दर्जा मिला हुआ है। द हंड्रेड में भी घरेलू खिलाड़ी के तौर पर खेले आमिर ने हाल ही में इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में ट्रेंट रॉकेट्स का प्रतिनिधित्व किया था। वे इस फ्रेंचाइजी के लिए विदेशी खिलाड़ी नहीं, बल्कि स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेले थे। सोमवार को उन्होंने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) के प्लेयर ड्राफ्ट के लिए भी ब्रिटिश नागरिक के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया है। आमिर ने 2 बार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था पाकिस्तान के लिए 271 विकेट ले चुके हैं आमिर आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम तीनों फॉर्मेट में कुल 271 विकेट हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए 159 मैच खेले हैं। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की मांग फाइनल से भी ज्यादा:वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीटें 34 हजार, आवेदन आए 84 लाख; जोहान्सबर्ग में मुकाबला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। 10 अक्टूबर के इस मैच के टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जोहान्सबर्ग के स्टेडियम की दर्शक क्षमता सिर्फ 34 हजार है। यानी उपलब्ध सीटों के मुकाबले करीब 247 गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User